April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बारामूला हमले के आरोपी लश्कर के 4 आतंकियों समेत 10 गिरफ्तार

श्रीनगर। 30 अप्रैल को बारामूला में हमला करने वाले 4 लश्कर आतंकियों समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्मीर रेंज के आईजी स्वयं प्रकाश पाणि ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के जिन 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से 2 बारामूला में 3 युवाओं की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि आतंकियों से पूछताछ में दिसंबर 2017 और इस साल जनवरी में बारामूला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का केस भी सुलझने की उम्मीद है।

Share to...