केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को गुजरात में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना, बल्कि राहत-बचाव का भी जायजा लिया।
गुजरात में बाढ़ से सबसे ज्यादा बनासकांठा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी मिली है, जबकि सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनासकांठा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान वो नाव में बैठकर बाढ़ के कहर का जायजा लेने पहुंची।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 90 राहत कैंप बनाए जा चुके हैं। कुल 60 हजार लोगों तक प्रशासन ने मदद पहुंचाई है। उन्होंने बताया 20 लाख से ज्यादा फूड पैकेट बांटे जा चुके हैं।
एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंची स्मृति ईरानी ने यहां खारा गांव में हालात का जायजा लिया। ये वो गांव है, जो पिछले सात दिनों से पूरे तरीके आम जनजीवन से कट गया था। बनास नदी में तेज बहाव और जलस्तर बढ़ जाने से खारा को आसपास के गांवों से जोड़ने वाला हाइवे पानी में डूब गया था।
स्मृति ईरानी एनडीआरएफ की टीम के साथ गांव पहुंचीं और नाव में बैठकर बाढ़ की तबाही का आंकलन किया। स्थानीय लोगों के अनुसार खारा गांव से अब तक 10 लोगों के शव प्राप्त किए जा चुके हैं।
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंची स्मृति ईरानी, नाव में बैठकर लिया जायजा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा