April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बदमाश सलमान लाला गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम, मिले जिंदा कारतूस

11 महिने से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश सलमान लाला पकड़ा गया। उसके साथ 3 राजस्थान और जावरा के 5 बदमाशों को शनिवार को सुबह चंबल मार्ग स्टेट मकान से 5 पिस्टल जिन्दा कारसुत व अन्य हथियारों सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें राजस्थान पुलिस आरक्षण पर हमला करने वालों आरोपी भी शामिल है।

एक व्यापारी पर हमला कराने के मामले में फरार सलमान लाला की तलाश पुलिस 11 महिने से कर रही थी। इस पर 10 हज़ार का नाम भी घोषित था। सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश सलमान नागदा में ही रहता है लेकिन पुलिस के हाथ से बच जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चंबल मार्ग स्टेट मकान को भारी पुलिस बल के साथ चारों तरफ से उसकी छत से नीचे उतर कर जिस कमरे में बदमाश थे, उसमें पुलिस घुस गई बदमाशों को भागने का मौका ही नहीं दिया। बंदूकें तान दी इस पर सभी बदमाशों ने सलेडर कर दिया।

Share to...