इस साल अब तक 4 भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान क्रैश हो चुके हैं। ये चारों विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद दुर्घटना का शिकार हो गए थे। गनीमत ये रही थी कि इन दुर्घटनाओं में विमान चला रहे किसी पायलेट की मौत नहीं हुई थी। एक बात ये भी देखने में आई है कि जब ये विमान प्रशिक्षण के लिए आसमान में उड़ते हैं उसी दौरान हादसे का शिकार हो जाते हैं। विमान में सवार कमांडर और पायलेट अपने को सुरक्षित इजेक्ट करके जान बचा लेते हैं।
शनिवार को गोवा में भी एक फाइटर जेट इसी तरह से दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान के इंजन में भी आग लगने की बात सामने आई, उसके बाद कमांडर और पायलेट ने अपने को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और जान बचाई। 5 दशक पहले इन विमानों को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। अब इन मिग विमानों के क्रैश होने की घटनाएं आम हो गई हैं। वायुसेना के अधिकारी भी इन प्रशिक्षण विमानों को बदलने की मांग लंबे वक्त से कर रहे हैं मगर अब तक इस ओर कोई काम नहीं किया गया है।
फिर हुआ आसमान में उड़ रहा लड़ाकू विमान क्रैश

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम