April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर रहा जाएगा अरुण जेटली स्टेडियम

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम रखा जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने यह फैसला लिया है। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अरुण जेटली 1999 से 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया है।
इस स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पूर्व में घोषणा की जा चुकी है। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।

Share to...