दिल्ली-एनसीआर में होने वाली रेव पार्टियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस कई बार छापेमारी की कार्यवाही कर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इस तरह की पार्टियों पर लगाम नहीं लग पाई है। ग्रेटर नोएडा के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारा। इस फार्महाउस में रेव पार्टी चल रही थी।
पुलिस के छापे में यहां 31 लड़कियों और 161 लड़कों को पकड़ा गया। यह पार्टी डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में चल रही थी। इस पार्टी में हुक्का, दिल्ली और हरियाणा से लाई गई शराब और अन्य मादक पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे थे।
फार्म हाउस में पार्टी करने वाले लोगों के पास आबकारी विभाग की परमिशन भी नहीं थी। एसएसपी को जब यहां रेव पार्टी की सूचना मिली तो 4 टीम लेकर उन्होंने ये कार्रवाई की। पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक अमित त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
फार्म हाउस में रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मार, लगभग 200 लड़के-लड़कियों को पकड़ा

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर