इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा फर्जी एसडीएम बनकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शहर के कई लोगों के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। आरोपी शहर में स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर घूमता था और उस पर मानव अधिकार की नेम प्लेट भी लगा रखी थी। आरोपी से जब जानकारी ली जाती तो वह कहता हैं प्रोविजनल पर मुझे मानव अधिकार में पोस्टिंग की गई है
आरोपी होशंगाबाद का रहने वाला है और लंबे समय से इंदौर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वही पुलिस अब आरोपी की अन्य जानकारी जुटा रही हैं।
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसीपी गुरु पाराशर ने बताया कि लॉकडाउन के समय फरियादी हिमांशु जैन की पहचान फर्जी एसडीएम मुकेश राजपूत निवासी होशंगाबाद से हुई थी। हिमांशु बंगाली चौराहे पर एक म्यूजिक का स्टूडियो चलाता था और फर्जी एसडीएम साहब वहां गाना रिकॉर्ड करवाने आए थे। दोनों की दोस्ती बड़ी और मुकेश ने हिमांशु से 1 दिन कहा कि किसी भी व्यक्ति को यदि नौकरी लगवाना हो तो तुम मुझसे संपर्क करना। हिमांशु,मुकेश के झांसे में आ गया और चार लाख रुपये दे बैठा। कई बार जब उससे रुपए मांगे तो वह उसे धमकी देता कि तुम्हारे खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगा। वही डर के मारे मुकेश ने कई बार पुलिस के सामने कोई बात नहीं रखी।
लेकिन जैसे ही उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच ने यह पाया कि अपने आप को एसडीएम बताने वाला मुकेश राजपूत एक फर्जी अधिकारी है। और उसने कई अन्य लोगों से भी इसी तरह के धोखाधड़ी की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट के समक्ष पेश कर उससे आगे की पूछताछ करेगी।
मुकेश राजपूत कुछ वर्षों पहले पीएससी की तैयारी कर रहा था और प्री एग्जाम निकलने के बाद वह मेंस की एग्जाम नहीं दे पाया। जिस कारण वह एसडीएम बनते हुए रह गया। पिता किसान हैं और होशंगाबाद में ही खेती करते हैं। मुकेश कई बार सीहोर, भोपाल और इंदौर आया जाया करता था और परीक्षा में एसडीएम ना बनने के बाद वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर ही मानव अधिकार की नंबर प्लेट लगाकर कई जगह घुमा कर रखा था।
वर्ष 2017 में सीहोर के थाने में मुकेश राजपूत खिलाफ इसी प्रकार की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वही पुलिस को यह भी शक है कि ऐसे अन्य पीड़ित हो सकते हैं जिन्हें मुकेश राजपूत ने इसी तरह का झांसा दिया हो। पुलिस अब आरोपी के बैंक खाते व अन्य जानकारी जुटा रही है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट