April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रधानमंत्री ने कराया गृह प्रवेश, पूछा बच्चों का हाल, प्यारे लाल ने दिए यह जवाब

बालकृष्ण तिवारी। सिंगरौली जिले के वैढन जनपद अंतर्गत गड़ेरिया ग्राम के निवासी प्यारे लाल यादव नामक व्यक्ति को मिले नए घर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधी बात करते हुए हितग्राही को गृह प्रवेश कराया।

हितग्राही को मिले नए घर की शुभकामनाएं दी। साथ ही मध्यप्रदेश में 3 जिलों के हितग्राहियों से सीधी बात कि जिसमें सिंगरौली जिला भी शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्यारे लाल यादव नामक हितग्राही से प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको आवास मिलने में कोई कठिनाई तो नहीं हुई। किसी ने पैसा रिश्वत तो नहीं मांगा प्यारेलाल ने कहा नहीं हमें बहुत अच्छा लगा हमसे किसी ने कोई पैसा रिश्वत नहीं मांगा। हमें नया घर मिला। हम बहुत खुश हैं।

प्रधानमंत्री ने उनके बच्चों के बारे में व किस क्लास में पढ़ते हैं? कितने बच्चे हैं यह पूछा। तो प्यारे लाल यादव ने कहा की हमें तीन बच्चे हैं जो विभिन्न क्लासों में पढ़ते हैं। लॉकडाउन के वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्यारेलाल के साथ ही पत्नी जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह देवसर विधायक सुभाष वर्मा सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैस शहीत जिले के प्रमुख अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share to...