प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को सचिवों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद रामविलास पासवान ने कहा कि प्याज की जमाखोरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बहुत जल्द बाजार में नए और आयातित प्याज की आपूर्ति बड़ी तादाद में शुरू हो जाएगी, जिससे कीमतें तेजी से नीचे आएंगी। पासवान ने कीमत कम करने के सुझाव आम लोगों से मांगे हैं। उन्होंने कहा कि कीमतों को कैसे कम किया जाए मीडिया और आम लोग इस पर अपने सुझाव सोशल मीडिया या कंज्यूमर ऐप के जरिए हमें दे सकते हैं।
पासवान ने कीमतों को जल्द नियंत्रित करने के उपायों की समीक्षा के लिए सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि खरीफ की बुवाई में देरी के कारण प्याज की नई फसल बाजार में देर से पहुंच रही है।
बाजार में प्याज की कीमतें 100 रुपए के पार जा चुकी हैं। पासवान ने ट्वीट कर कहा कि प्याज उत्पादक राज्यों, खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में अधिक बारिश के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। प्याज की ढुलाई में भी परेशानी आ रही है। सरकार अपने बफर स्टॉक से लगातार प्याज की आपूर्ति कर रही है।
उन्होंने कहा कि बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए इजिप्ट, टर्की, ईरान और अफगानिस्तान से प्याज आयात करने की प्रक्रिया जारी है। विदेश और कृषि मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि इन देशों से बात कर निजी कंपनियों को प्याज के आयात की सुविधा उपलब्ध कराएं।
प्याज हुआ 100 रुपए पार, पासवान ने कहा आप ही बताएं कैसे कम हो दाम

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण