कोरियन भाषा की फ़िल्म पैरासाइट ने बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म के लिए साल 2020 का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है जब किसी विदेशी भाषा की फ़िल्म को बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला है। पहले से ही काफ़ी सुर्खियां बटोरने वाली पैरासाइट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी मिला।
फ़िल्म के निर्देशक बोंग जून.हो ने पुरस्कार की घोषणा के बाद कहा कि मैं निःशब्द हूं।
वाकिन फ़िनिक्स को जोकर फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब रेने ज़ेनवेगर ने फ़िल्म जूडी के लिए मिला है।
बेस्ट इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म का भी ख़िताब पैरासाइट के नाम गया है। सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान माने जाने वाले इस अवॉर्ड्स में अभिनेता ब्रैड पिट ने फ़िल्म वन्स अपॉन अ टाइम में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ख़िताब जीता है। वहीं, मैरिज स्टोरी के लिए लॉरा डर्न को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
टॉय स्टोरी 4 ने बेस्ट एनिमेटेडे फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार जीता है और एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म कैटेगरी में हेयर लव ने बाजी मारी है। वहीं, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जोजो रैबिट को मिला। डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर कैटिगरी का ऑस्कर अमेरिकन फ़ैक्ट्री के नाम हुआ है।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त