April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय कार में लगी आग, पंप पर मची अफरातफरी

रीवा: पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाते समय अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही पेट्रोल पंप पर हड़कम्प मच गया और अफरातफरी मच गई। मात्र आधे घंटे में ही कार कबाड़ में बदल गई । कार से उठती लपटे देखकर लोग घबरा गए।

दरअसल रीवा के चाकघाट कस्बे से 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाते समय कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर दूर जाकर खड़ा हो गया। पेट्रोल पंप पर फिलिंग स्टेशन के बिलकुल करीब जलती कार को देख कर्मचारियों और पेट्रोल भराने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जहां घटना हुई, वो एरिया MP-UP बॉर्डर में आता है। भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप UP के हिस्से में आता है। प्रयागराज जिले की नारीबारी पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुँची। आधे घंटे में दमकल वाहन ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह से कबाड़ हो गई।

चाकघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल ने बताया कि आज गुरुवार को नारीबारी इलाके के भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर एक यूपी पासिंग कार ईंधन भरा रही थी। कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

पुलिस के मुताबिक जिस तरह से पेट्रोल पंप में कार पर आग भड़क गई थी। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई है। वरना दो राज्यों की सीमाओं में अफरा तफरी का माहौल हो जाता। क्योंकि, ये इलाका नेशनल हाईवे 30 से लगा है, जो प्रयागराज को जबलपुर को जोड़ता है।

गनीमत रही कि पेट्रोल पंप पर कार में लगी आग से अन्य जगह पर आग नही लगी वरना बड़ा हादसा हो जाता।

Share to...