April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पेट्रोल-डीजल के दामों से आम आदमी की जेब पर पड़ा बडा असर

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने के बाद पुरे प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है, जिसके चलते अब आम आदमी की जेब पर भार बढ़ गया है। उज्जैन में पेट्रोल 78.93 रुपए और डीजल 67.82 रुपए प्रति लीटर हो गया।
शहर उज्जैन में पेट्रोल 78.93 रुपए और डीजल 67.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। आज 30 जनवरी से यही दाम रहेंगे। उज्जैन के इतिहास में अभी तक दाम इस ऊंचाई पर नहीं पहुंचे थे। इसके पहले साल 2007 में पेट्रोल 78 रुपए और डीजल 65 रुपए के आसपास थे। ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार पुराने रिकॉर्ड में इस ऊंचाई तक पेट्रोल-डीजल के दाम कभी नहीं गए। मप्र शासन द्वारा 29 जनवरी से एक फीसदी सेस लगा देने से पेट्रोल और डीजल ने इन सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आज प्रदेश में पेट्रोल पर प्रति लीटर 20.96 रुपए और डीजल पर 12.75 रुपए का टैक्स लिया जा रहा है। प्रदेश में यह दाम बढने से कोहराम मच गया।

Share to...