राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हो गया। इंडियन ऑयल कॉर्प के डाटा के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 72.49 रुपये प्रति लीटर हो गया, जो कि 3 वर्षों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पेट्रोल की सबसे ज्यादा कीमत अगस्त 2014 में 72.51 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई थी।
कोलकाता में 75.19 रुपये, मुंबई में 80.60 रुपये और चेन्नई में 75.18 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत दर्ज की गई। तीनों शहरों में भी यह कीमत 3 वर्षों में सबसे ज्यादा है। इसी तरह, डीजल की कीमत भी इस हफ्ते लगातार रिकार्ड स्तर तक बढ़ रही है। यह क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। दिल्ली में गुरुवार को डीजल की कीमत 63.53 रुपये प्रति लीटर रही।
पेट्रोल और डीजल एक फिर महंगा हुआ, तीन साल के सबसे उच्च स्तर पर

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट