भाजपा के लिए छुपकर क्यो काम करते है असदुद्दीन ओवैसी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खंडवा में AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया उन्होंने कहा कि AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की छुपकर मदद करते है। बतादें कि शनिवार को खंडवा पहुंचे AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी कांग्रेस नेता कमलनाथ पर जमकर बरसे थे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खंडवा चुनावी दौरे पर AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि असदुद्दीन ओवैसी क्या कहते है मुझे उससे कोई मतलब नही । लेकिन वो किसके के लिए काम करते है । वो खुद जीत नही सकते लेकिन दुसरो के लिए नुकसान करते है । कमलनाथ ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी छुपकर आगे से पीछे से भाजपा की मदद करते है उन्हें खुलकर आना चाहिए कांग्रेस को फर्क नही पड़ता ।
जब कमलनाथ से पूछा गया कि असदुद्दीन ओवैसी कहते है आप मोदी से मिले है। अपने बेटे को जिता लाये कांग्रेस हार गई इस पर कमलनाथ बोले मैं कई सालों से सांसद रहा हूँ ।
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व शनिवार को AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने खंडवा की एक सभा मे कमलनाथ पर आरोप लगाया था कि वो मोदी से मिले हुए है । उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि हम पर एक इल्जाम लगता है, कांग्रेस इल्जाम लगाती है कि मजलिस जहां से चुनाव लड़ती है, वहां से बीजेपी जीत जाती है। आप मुझसे पूछिए मध्य प्रदेश में पार्लियामेंट्री का इलेक्शन हुआ, यहां कांग्रेस क्यों हारी, मेरी वजह से हारी क्या। कमलनाथ ने अपने बेटे को जीता लिया और कांग्रेस को हरा दिया।
कमलनाथ ने शिवराज सिंह को टेलीविजन का मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि शिवराज के पास कोई विजन नहीं है। वे तो टेलीविजन के मुख्यमंत्री है। पूर्व मुख्यमंत्री
कमलनाथ ने व्यपारियों के एक प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई योजना बनती है तो उसके पीछे एक विजन होता है कि आने वाले 10 – 20 सालो में क्या स्थिति होगी । लेकिन शिवराज के पास कोई विजन नहीं है वे सिर्फ टेलीविजन के मुख्यमंत्री है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त