सोशल मीडिया पर शोषण के आरोप संबंधी वीडियो पोस्ट करने वाली कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की छात्रा शनिवार से गायब है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के लॉ कॉलेज की एक छात्रा का है। वीडियो में वह रो-रोकर इल्जाम लगा रही है कि संत समाज के एक बहुत बड़े नेता ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है और अब उसकी हत्या करना चाहते हैं। इसके बाद से लड़की गायब है। लड़की के पिता ने पुलिस के सामने चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का इल्जाम लगाया है, हालांकि पूर्व बीजेपी सांसद स्वामी चिन्मयानंद के प्रवक्ता का कहना है कि इल्जाम झूठें हैं और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
वायरल वीडियो में लड़की ने आरोप लगाया कि संत समाज के एक बहुत बड़ा नेता जो कि बहुत लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है और मुझे भी जान से मारने की धमकी देता है। मेरा मोदी जी और योगी जी से अनुरोध है कि वह प्लीज मेरी मदद करें। उसने मेरे परिवार तक को मारने की धमकी दी है, लेकिन मेरे पास उसके खिलाफ सारे सबूत हैं। आप लोगों से आग्रह है कि प्लीज मुझे इंसाफ दिलाइये, लड़की के पिता कहते हैं कि उन्हें डर है कि चिन्मयानंद उन लोगों को मरवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रभाव तो रखते ही हैं। कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं बच्चों के साथ, हमारे साथ। खतरा बना ही हुआ है पूरे परिवार के ऊपर।
गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद एनडीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं और राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे हैं। शाहजहांपुर में उनका आश्रम भी है और वह यहां एक लॉ कॉलेज भी चलाते हैं, हालांकि उनके प्रवक्ता आरोपों से इनकार करते हैं। स्वामी चिन्मयानंद के वकील और प्रवक्ता ओम सिंह ने कहा कि जो लड़की जिसके हाथ में मोबाइल है। मोबाइल चलाने के लिए स्वतंत्रता है। गाड़ी में घुमने के लिए स्वतंत्रता है, तो वह किडनैप कैसे हो सकती है? उसकी जान को खतरा कैसे हो सकता है? ये पूरी तरह से स्वामी जी और संस्थान को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है।
चिन्मयानंद के वकील ने एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कोई चिन्मयानंद के नंबर पर व्हाट्सऐप कर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। उनके वकील ओम सिंह ने कहा कि उस मैसेज में साफ-साफ लिखा हुआ था कि अगर आपने शाम तक 5 करोड़ रुपये मुझे उपलब्ध नहीं कराए तो मैं आपके खिलाफ वीडियो वायरल करूंगा और समाज में आपको बदनाम करूंगा। साथ में धमकी यह भी थी कि अगर किसी प्रकार की चालाकी की तो मेरा कुछ नहीं होगा, समाज में इज्जत आपकी जाएगी। ंपुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रही है।
पूर्व सांसद पर लगाया शोषण का आरोप, लड़की गायब, वायरल हुआ था वीडियो

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण