April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलवामा हमला : आतंक और आतंकियों की सियासत पर राजनैतिक बवाल

भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए सवाल किया है कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या भी एक दुर्घटना थी?
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में पुलवामा में सीआरपीएफ़ के एक काफ़िले पर हुए चरमपंथी हमले के लिए दुर्घटना शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी पर वीके सिंह ने पलटवार किया है, हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह आतंकी हमला है, लेकिन दुर्घटना वाले ट्वीट को हटाया नहीं है। बीते कुछ दिनों से बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्यवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि कांग्रेस नेताओं पर सेना का मनोबल कमज़ोर करने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी नेता और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा है कि एक आतंकी हमले को दुर्घटना क़रार देना, हमारे देश में राजनीतिक चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए? दिग्विजिय सिंह जी, क्या आप राजीव गांधी की राजनीतिक हत्या को एक दुर्घटना क़रार देंगे? इन फालतू के बयानों से देश को कमज़ोर बनाने और सैन्य बलों का मनोबल कम न करें।

मध्यप्रदेश में जब हमने बीजेपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पारस जैन से दिग्विजय सिंह के बयान पर चर्चा की तो उनका कहना था कि उनके कमेंट पर कमेंट करना ही नहीं चाहिए। उन्हें आरआरएस भूत दिखता है। मैं चाहता हूं महाकाल बाबा रोज उन्हें ऐसी बुद्धि दे तो हमारे वोट बढ़ जाते है। जिस दिन वह इस तरह की बात करते है हमारे 5 से 10 हजार वोट बढ जाते है। इन लोगों को लगने लगा है कि केन्द्र में मोदी की सरकार और ज्यादा बहुतमतों से बनने वाली है इसलिए यह इस तरह के बयान जारी करते है।

वहीं उज्जैन के विधायक मोहन यादव का कहते है कि यह दुखद बात है इससे बड़ी दुर्भाग्य की कोई बात नहीं हो सकती है। सेना दिन रात एक कर कार्यवाही कर रही है और इस तरह के स्टेटमेंट देना मुर्ख लोगों का काम है।

Share to...