April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। यह हमला पुलवामा के नेवा गांव में किया गया। इससे पहले सोमवार को शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया। ढेर किए गए आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के हैं।

मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल शेख के रूप में हुई। वह 29 जून 2018 को श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पीडीपी के तत्कालीन विधायक अजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटने का आरोपी था। इस घटना के बारे में सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के 3 आतंकवादी मारे गए। हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकवादी का नाम वसीम वानी है, जो शोपियां का निवासी है। तीसरे आतंकी की पहचान अभी की जा रही है। मुठभेड़ शोपियां के वाची इलाके में हुआ, जहां आतंकी एक घर में छिपे हुए थे।

Share to...