जम्मू-कश्मीर में रमजान सीजफायर खत्म होने के बाद से ही सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलवामा में सेना ने 2-3 आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। वहीं, शुक्रवार सुबह भी कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस ऑपरेशन में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। सेना को शुक्रवार दोपहर जानकारी मिली कि पुलवामा में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी बीच आतंकी एक घर में जाकर छिप गए। सेना और पुलिस के जवानों ने उन्हें घेर लिया और फिलहाल मुठभेड़ जारी है। आतंकियों ने घर में कुछ आम लोगों को बंधक बनाया हुआ है। सुरक्षाबल लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। ये ऑपरेशन 55 आरआर और जम्मू.कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से चला रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस ऑपरेशन में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।
पुलवामा में घर में छिपे 2-3 आतंकी, लोगों को बनाया बंधक

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध