मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है। गुरुवार को राहुल गांधी मंदसौर में पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा ऐहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने उन्हें इस शर्त पर पीडि़त परिवारों से मिलने की इजाज़त दी कि वो राजस्थान की सीमा में उनसे मिलेंगे।
रिहाई के बाद राहुल गांधी राजस्थान की सीमा में पीडि़त परिवारों से मिले। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यहां लोगों पर गोली चलाई गई, लेकिन सरकार ने कहा कि गोली नहीं चलाई गई। सरकार झूठ बोल रही है। यहां मैं पीडि़तों से मिलने आया हूं तो इसमें क्या गलत है। मैं आरएसएस का आदमी नहीं हूं। मैं देश में कहीं भी जा सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और अन्य कई जगहों पर किसान परेशान हैं। भाजपा की सरकार के पास लाखों करोड़ रुपया पड़ा है, लेकिन वो उसे किसानों को न देकर सिर्फ 50 लोगों को देना चाहती है।
पीड़ित किसानों के परिवारों से राजस्थान की सीमा में मिले राहुल गांधी

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त