गुजरात चुनाव में रैलियों के जरिए बीजेपी के प्रचार में जुटे पीएम मोदी की आज को 4 रैलियां आयोजित हुई। पीएम मोदी ने अपनी पहली रैली वलसाड़ के धरमपुर में की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गुजरात का अपमान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मोररजी देसाई ने सरकार बनाने की बात कही तो इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल भेज दिया। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात को लूटने वालों को ना लूटने देंगे ना बर्दाश करेंगे। पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की आंखों में शर्म नहीं है, उसने उस व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है जो जमानत पर है।
पीएम मोदी ने कहा कि जिन्हें कोर्ट ने जमानत दी है। जिनपर भ्रष्टाचार का केस चल रहा है। ऐसे व्यक्ति को जिला स्तर पर भी कोई पद देने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, लेकिन कांग्रेस ने उसे अध्यक्ष बनाने का सोचा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते है कि कांग्रेस पार्टी नहीं है कुनबा है। उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान को भी जनता के सामने रखा जिसमें अय्यर ने कहा था कि जब जहांगीर ने सत्ता छोड़ी तो उनका बेटा शाहजहां सत्ता पर बैठा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पहले से पता था कि बादशाह की औलाद को ही सत्ता मिलेगी, तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते है कि कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा है। तो उस कुनबे में से ही किसी का सत्ता पर बैठना उस बात के समान है जैसे बादशाह का वंशज गद्दी पर बैठता हो। प्रधानमंत्री कांग्रेस उपाध्यक्ष के अध्यक्ष के तौर पर नामांकन दाखिल करने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को यह औरंगजेब राज मुबारक हो।
पीएम मोदी ने राहुल के नामांकन पर कहा औरंगजेब राज मुबारक हो

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ