April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने जयपुर में राजस्थान सरकार की जम कर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जयपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान हमेशा हम सबपर अपना स्नेह बरसाता रहा है। यहां शक्ति और भक्ति का संगम है। राजस्थान सदियों से देश को प्रेरणा देता रहा है। बीते 4 सालों में दोगुनी गति से विकास के पथ पर बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही हैं। मुझे 2100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करने का अवसर मिला है। ये सारे प्रोजेक्ट जीवन को सुगम बनाने वाले हैं। 4 वर्ष पहले की स्थिति आप भूले नहीं होंगे। किन परिस्थितियों में वसुंधरा जी को सरकार की बागडोर मिली थी वह भूलना नहीं चाहिए। नेताओं के नाम पर पत्थर जड़ने की होड़ थी। पीएम मोदी ने कहा कि अब विकास का काम हो रहा है। न चीजें अटकती हैं, न लटकती हैं और न ही भटकती हैं। हमारा एक ही एजेंडा रहा है, वह है विकास।
पीएम मोदी ने कहा कि अब सभी जानते हैं कि कौन सी योजनाएं हैं और कैसे उसका लाभ लिया जा सकता है। सरकारी मशीनरी पर दबाव पैदा हुआ है जनता जनार्दन का। अफसरों को अब दौड़ना पड़ रहा है। बीते 4 वर्षों में जो योजनाएं बनी हैं उनके केंद्र में गरीब, किसान, माताएं-बहनें और वंचित हैं। सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। अब तक देश में 14 करोड़ 50 लाख से ज्यादा स्वाइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिये जा चुके हैं। इसकी वजह से वैज्ञानिक तरीके से खेती आसान हुई है और उत्पादन में लाभ दिख रहा है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत का डेढ़ गुना पूरा करने का अपना वादा पूरा किया है।

Share to...