पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने कुलभूषण जाधव की दया याचिका खारिज कर दी है। दया याचिका खारिज किए जाने के बाद अब सबकी निगाहें पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पर टिकी हैं जो कुलभूषण के खिलाफ मिले कथित सबूतों की जांच करेंगे और उनकी अपील पर फैसला करेंगे।
एक जून को पाकिस्तान ने कहा था कि कुलभूषण जाधव को तब तक फांसी नहीं दी जाएगी जब तक उनकी सभी दया याचिकाओं पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती। दया याचिका दाखिल करने के अधिकार की बात करें तो कुलभूषण पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रपति तक से दया याचिका दायर कर मदद की अपील कर सकते हैं। आपको बता दें कुलभूषण जाधव पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से पहले ही दया याचिका दायर कर मदद की गुहार लगा चुके हैं। बाजवा के फैसले के बाद कुलभूषण पाकिस्तान के राष्ट्रपति से भी दया की गुहार लगा सकते हैं।
पाकिस्तान सैन्य अदालत में खारिज हुई कुलभूषण जाधव की दया याचिका

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर