पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा। विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई। ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है। बताया जा रहा है विमान में 98 यात्री सवार थे।
पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की। यह फाईट 98 यात्रियों को लेकर जा रही थी। विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था। वहीं इस हादसे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है ।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन