April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में आज 23 पॉजिटिव 25 डिस्चार्ज, आरक्षक की मौत

उज्जैन में आज 23 नए कोरोना पॉजिटीव आये है। वहीं 25 लोग स्वस्थ होकर घर लौटें। अब तक कोरोना पॉजिटीव का आंकड़ा 504 पहुंच गया है। अब तक 51 लोगो की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि अब लोगों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी बढ़ते जा रहा है।

वहीं नीलगंगा थाने के आरक्षक अनिल माटोली की अचानक मौत हो गई है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है। ड्यूटी पर आ रहे थे अचानक घबराहट हुई और अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं कोरोना की बात की जाए तो कल दक्षिण विधायक मोहन यादव के भाई पॉजिटिव आए थे। आज उनकी भाभी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 23 लोगों में बड़नगर से 9 और 3-3 आर्य समाज मार्ग और अंकपात से व 2 बेगमपुरा के हैं। 1 महिदपुर का है।

Share to...