April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान पूर्व पीएम नवाज को 10 और बेटी को 7 साल की जेल

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कोर्ट ने जोरदार झटका दिया है। कोर्ट ने नवाज शरीफ के साथ-साथ उनकी बेटी मरियम और दामाद को भी जेल की सजा सुनाई है। जबकि उनके 2 बेटों को भगोड़ा घोषित कर दिया।
एहतिसाब अदालत ने शुक्रवार को पनामा पेपर्स कांड से जुड़े भ्रष्टाचार के 3 मामलों में से एक में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 साल की कैद की सजा सुनाई, जबकि इसी मामले में उनकी बेटी मरियम को 7 साल की कैद की सजा सुनाई गई।
नवाज और मरियम शरीफ के अलावा मरियम के पति कैप्टन सफदर को भी एक साल की सजा सुनाई गई है।
इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के 2 पुत्र हसन और हुसैन भी इस मामले में वांछित हैं। कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया और उनके खिलाफ आजीवन अरेंट वॉरेंट भी जारी कर दिया गया है।

Share to...