April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्विरोध चुने गए शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ निर्विरोध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए, इमरान खान की पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया। इससे थोड़ी देर पहले ही पाकिस्तान में नया प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए संसद का सत्र शुरू था। इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के बाद प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ एक कट्टर यथार्थवादी हैं और इतने सालों में उन्होंने एक स्पष्ट व्यक्ति होने की प्रतिष्ठा हासिल की है।

तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के 70 वर्षीय छोटे भाई शहबाज़ मुल्क के सबसे ज्यादा आबादी वाले और राजनीतिक रूप से अहम पंजाब प्रांत के 3 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। यह पहली बार है जब उनकी पार्टी पीएमएल-एन खासकर इसके सुप्रीमो नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर सहमति व्यक्त की है। पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सह.अध्यक्ष आसिफ अली जरादरी ने संयुक्त विपक्ष की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज़ के नाम का प्रस्ताव रखा था। शनिवार देर रात संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया।

Share to...