पाकिस्तान की तरफ़ से बैकड्रॉप में गलत नक्शा लगाए जाने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन की एनएसए की मीटिंग छोड़ी। भारत ने मेज़बान रूस को वजह बता कर मीटिंग छोड़ी और पाकिस्तान की इस हरकत को बैठक के नियमों के खिलाफ बताया है।
भारत ने कहा है कि उसके क्षेत्रों को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाना न केवल एससीओ चार्टर का उल्लंघन है बल्कि यह एससीओ सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के स्थापित मानदंडों के भी खिलाफ है। यह बैठक रूस के मॉस्को शहर में आयोजित हो रही थी।
भारत ने पाकिस्तान के इस काल्पनिक नक्शे को लेकर सख्त ऐतराज जताया। मेजबान रूस ने भी पाकिस्तान को ऐसा नहीं करने का आग्रह किया। भारत ने पाकिस्तान के इस काल्पनिक नक्शे को लेकर सख्त ऐतराज जताया। मेजबाकन रूस ने भी पाकिस्तान को ऐसा नहीं करने का आग्रह किया।
नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल ऑफ रशियन फेडरेशन के सेक्रेटरी निकोलोई पतरुशेव ने कहा कि वे एससीओ समिट में उपस्थित होने के लिए एनएसए का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो कुछ भी किया, रूस उसका समर्थन नहीं करता है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान की इस उकसाने वाले कदम का एससीओ में भारत की भागीदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इस मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारतीय पक्ष ने मेजबान से विचार-विमर्श के बाद विरोध स्वरूप बैठक छोड़ दी। मंत्रालय ने हा कि यह यह मेजबान रूस के परामर्श की कठोर उपेक्षा थी। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनएसए बैठक में पाकिस्तान के एनएसए ने इरादतन गलत नक्शा दिखाया, जिसको लेकर पड़ोसी देश लगातार दुष्प्रचार कर रहा है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन