पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने भारत के साथ सशर्त संवाद की पेशकश की है उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को दो तरफा संवाद से कोई दिक्क़त नहीं है और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का भी स्वागत किया जाएगा विदेशमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी संवाद से मुंह नहीं मोड़ा लेकिन भारत का मौजूदा माहौल इसके लिए अनुकूल नहीं लगता उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर में कर्फ्यू ख़त्म कर दिया जाए बुनियादी अधिकार बहाल कर दिए जाएं हिरासत में लिए गए कश्मीरी नेताओं को छोड़ दिया जाए और उन्हें शाह महमूद क़ुरैशी को इन नेताओं से मिलने की इजाज़त दी जाए तो संवाद निश्चित तौर पर शुरू हो सकता है पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा इस संघर्ष में तीन पक्ष हैं मुझे लगता है कि भारत यदि गंभीर है तो उसे सबसे पहले कश्मीरी नेतृत्व को रिहा कर देना चाहिए मुझे उनसे मिलने और परामर्श करने दीजिए मुझे उनकी भावनाएं समझनी होंगी क्योंकि हम कश्मीरियों की भावनाओं की अनदेखी करके बातचीत के टेबल पर नहीं बैठ सकते
पाकिस्तान कश्मीर पर बातचीत के लिए तैयारए

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत