पुलवामा में 14 फरवरी के दिन सीआरपीएफ के ऊपर आतंकी हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं, लेकिन इसी बीच नफरत के खिलाफ पाकिस्तान की महिलाएं सामने आई हैं और उन्होंने खुलकर पुलवामा अटैक का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया गया है और काफी संख्या में लोग आतंक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
पाकिस्तानी पत्रकार सेहिर मिर्जा ने फेसबुक पर लिखा कि मैं देशभक्ति के लिए इंसानियत की बोली नहीं लगाऊंगी। उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट किया जिस पर लिखा था, मैं पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करती हूं। अमन की आशा सोशल मीडिया से जुड़े पोस्ट को 1300 से अधिक बार शेयर किया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी कई फोटोज ट्वीट किए जिनमें पाकिस्तानी महिलाएं हाथों में पोस्टर लिए खड़ी दिखती हैं। पोस्टर पर लिखा है कि मैं पाकिस्तानी हूं और पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करती हूं।
सेहिर ने लिखा कि कश्मीर में दुखद आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने से हम काफी डिस्टर्ब हैं। इस परीक्षा की घड़ी में हमें ऐसी आवाजों की जरूरत है जो युद्ध और आतंक के खिलाफ हो।
पाकिस्तानी भी आए भारत के साथ, किया पुलवामा अटैक का विरोध

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध