April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने लंबे समय बाद भारत को दिया 7 विकेट का झटका

धर्मशाला। वनडे सीरीज के प्रारंभिक मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर श्रीलंका टीम ने बड़ा झटका दिया है। मैच में श्रीलंका की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही क्षेत्रों में टीम इंडिया को बुरी तरह पछाड़ा और जीत के लिए जरूरी 113 रन का लक्ष्य महज 20.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा के लिए मैच में कुछ भी ठीक नहीं रहा। श्रीलंका के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही। 29 रन तक पहुंचते-पहुंचते ही टीम के 7 बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे। वह तो भला हो एमएस धोनी का जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में 65 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को उसके अब तक न्यूनतम स्कोर 54 के नीचे जाने से बचाया। धोनी की बदौलत ही टीम इंडिया 100 रन के पार पहुंचने में सफल रही, लेकिन श्रीलंका ने लक्ष्य महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Share to...