लखनऊ। लखनऊ मेट्रो अपने सफर के पहले दिन ही तकनीकी खराबी आने की वजह से बीच में खड़ी हो गई। अब अखिलेश यादव ने इस पर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया है कि लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने सीएमआरएस के जरिए एनओसी देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप। मेट्रो का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ही किया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल रामनाइक के साथ सफर का जायजा भी लिया था।
अभी मेट्रो लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक चल रही है। लखनऊ मेट्रो के पास अभी छह ट्रेन हैं, जिनमें एक रिजर्व में है बाकी पांच चलाई जा रही हैं। इनमें से एक ट्रेन चारबाग स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ वापस हो रही थी तो स्टेशन से करीब सवा किलोमीटर की दूरी पर अचानक बंद हो गई। पहले दिन मेट्रो में सफर कर रहे मुसाफिर इससे घबरा गए। करीब 1.30 घंटे मेट्रो खड़ी रही। उसके बाद इमरजेंसी गेट से सीढ़ी लगाकर मुसाफिरों को मेट्रो की पटरी पर उतारा गया। मेट्रो की पटरी से करीब 300 मीटर पैदल चलकर वो अगले स्टेशन दुर्गापुरी पहुंचे।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण