श्रीनगर। शीर्ष तीन अलगाववादी नेताओं ने बुधवार को कहा कि वे 9 सितंबर को दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे और जांच एजेंसी द्वारा कश्मीर के लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ गिरफ्तारी देंगे। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासिन मलिक गिरफ्तारी देंगे। इस बात की घोषणा यहां ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में मीरवाइज और मलिक ने की। गिलानी ने सम्मेलन को फोन से संबोधित किया। एनआईए ने हालही में धन शोधन और अन्य मामलों के बाबत अलगाववादी नेताओं से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी और गिरफ्तारियां की थीं।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण