महानगर के सियालदह और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक के कई दस्तावेज मिले हैं जिससे आशंका जताई गई है की इन आतंकियों का जेएमबी के साथ.साथ आइएसआइएस आतंकी संगठन के साथ भी संबंध है।
एसटीएफ के अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर सियालदह स्टेशन के पार्किंग इलाके से मोहम्मद जियाउर रहमान और यायूनूर रशीद को गिरफ्तार किया था। ये दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं और कुछ माह पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे। इन दोनों से पूछताछ करने के बाद मंगलवार सुबह एसटीएफ की टीम ने बंगाल से कौन राज्य को जाने के लिए हावड़ा स्टेशन पहुंचे जेएमबी आतंकी मोहम्मद शाहीन आलम और रबी उल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि रबी उल बीरभूम जिले का रहने वाला है जबकि शाहीन बांग्लादेशी है। इन चारों जेएमबी आतंकियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि और कितने बांग्लादेशी आतंकी बंगाल में मौजूद हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन नियो-जमियतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है और सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। यह संगठन नियो जेएमबी जमियतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश से अलग होकर बना है। जमियतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है। साल 2016 में इसी संगठन ने ढाका में एक रेस्त्रां पर हमला किया था। इस हमले में 20 लोगों की जान गई थी।
पश्चिम बंगाल में जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के 4 आतंकी गिरफ्तार

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण