लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए रविवार को 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुए। इस दौरान दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक हस्तियां भी वोट डालने पहुंचीं। दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डाले। प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी मतदान किया। मतदान के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने स्याही लगी उंगली के साथ सेल्फी ट्वीट की, लेकिन उन्होंने भारत का तिंरगा झंडा लगाने के बजाय पराग्वे के झंडे का चिन्ह लगा दिया। इसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया कि हमारा अधिकार, हमारी ताकत! आप सभी को वोट डालने के लिए बाहर निकलना चाहिए। हमें अपने प्रियजनों के लिए अच्छा भविष्य तैयार करने के लिए उन सभी की मदद करने की जरूरत है जो हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष और सुरक्षित बनाए, लेकिन इस ट्वीट के साथ पराग्वे के झंडे का चिन्ह लगाने की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इस दौरान कई लोगों ने रॉबर्ट वाड्रा की आलोचना की।
पराग्वे के झंडे को तिरंगा समझ बैठे रॉबर्ट वाड्रा, ट्वीट किया डिलीट

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा