April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पद्मावत को हरी झंडी देने पर, सेंसर बोर्ड का घेराव करेगी करणी सेना

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म पद्मावत को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। चर्चा है कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि करणी सेना सेंसर बोर्ड मुंबई के ऑफिस का घेराव करेगी। पद्मावत की रिलीज डेट आने की चर्चा के बाद करणी सेना ने 12 जनवरी को सेंसर बोर्ड के मुंबई ऑफिस के बाहर विरोध करने की धमकी दी है।
करणी सेना नाम बदलने के बाद भी भंसाली की पद्मावत को रिलीज न होने देने की धमकी दी है। राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कहा है कि केवल नाम बदलने से बदलाव आ जाता है तो पेट्रोल का नाम बदलकर गंगाजल रख देंगे। इसी गंगाजल को छिड़क कर सिनेमाघरों में आग लगा देंगे। कहा कि जिन सिनेमाघरों में पद्मावत रिलीज होगी वहां आग लगा देंगे। राजस्थान में तो वसुंधरा राजे की सरकार ने फिल्म की रिलीज को बैन कर दिया है।

Share to...