मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा सब ही कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाइव सोसाइट का मामला आपने पहले भी पड़ा और सूना होगा। लेकिन इस महिला की समझदारी और पुलिस की मुस्तैदी से आत्महत्या को रोक दिया गया।
मप्र के बड़वानी से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक पति अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कह रहा था। वह पंखे पर लटककर आत्महत्या कर रहा था। ऐसी विकट परिस्थिति में पत्नी घबराई नहीं और सुझबुझ और हिम्मत का परिचय देते हुए पति से बात करते हुए थाने पहुंचती है। वह पुलिस को घटनाक्रम बताती है पुलिसकर्मी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसे समझाइश देते है और उससे बातों में लगाकर एक पुलिस टीम उसके घर रवाना कर उसे टीम द्वारा बचाया जाता है।
दरअसल पूरा मामला बड़वानी शहर कोतवाली थाना अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय जितेंद्र पिता गोपाल कुशवाह का है। आज उसका पत्नी से पारिवारिक विवाद हो गया, जिसके बाद वह फांसी पर लटक रहा था और इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। वह पत्नी से बातचीत करते हुए लाइव फांसी पर लटक रहा था।
उसकी पत्नी वीडियो कॉल पर बात करते हुए सीधे कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम बताया थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए एक पुलिसकर्मी उससे बात करता रहा उसे समझता रहा कि वह ऐसा न करे जो समस्या परेशानी है वह बताएं, पर युवक वीडियो कॉल पर पुलिस से बात करते हुए पंखे पर लटकने की तैयारी करता रहा इसी बीच पुलिस ने एक टीम उसके घर पहुंचाई और पुलिसकर्मी उसे बातों में उलझाए रखा। पर युवक ने एक न मानी और पंखे से फांसी के फंदे से लटक गया। समय रहते पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया और तत्काल पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक का फिलहाल उपचार जारी है और पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
इस प्रकार वीडियो कॉल से बात करते हुए सुसाइड करने की घटना शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा