दिल्ली से सटे नोएडा में सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री लगाने जा रहा है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया के मैप पर सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री होने का टैग चीन या दक्षिण कोरिया के पास नहीं है और अमेरिका के पास भी नहीं है, बल्कि अब उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा को यह उपलब्धि हासिल होने जा रही है।
नोएडा के सेक्टर 81 में स्थित सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की 35 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन सोमवार को करेंगे। उनके हेलीकाप्टर को उतारने के लिए फैक्ट्री के पास ही हेलीपैड बनाया गया है। मून रविवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं।
देश में 1990 के दशक की शुरुआत में पहला इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र स्थापित हुआ जिसमें 1997 में टीवी बनना शुरू हुआ। मौजूदा मोबाइल फैक्ट्री 2005 में लगाई गई, पिछले साल जून में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 4,915 करोड़ रुपये का निवेश कर नोएडा प्लांट में विस्तार करने का एलान किया, जिसके एक साल बाद नई फैक्ट्री अब दोगुना उत्पादन करने के लिए तैयार है।
भारत में कंपनी इस समय 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है और नये प्लांट के चालू हो जाने पर तकरीबन 12 करोड़ मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग होने की संभावना है। नई फैक्ट्री में न सिर्फ मोबाइल बल्कि सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पैनल वाले टेलीविजन का उत्पादन भी दोगुना हो जाएगा और कंपनी इन सारे सेगमेंट में नंबर वन की भूमिका में बनी रहेगी।
नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री, मोदी-मून करेंगे उद्घाटन

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट