April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने युवा मेनिफिस्टो जारी किया और आज से बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पश्चिम यूपी के वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार-प्रसार जारी रखने वाली है। शनिवार को अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी जैसे दिग्गज नेता ने वेस्टर्न यूपी का दौरा किया। साथ ही चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनावी रैलियों पर रोक लगा रखी है।

वहीं इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का पीएम मोदी ने अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आज़ाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा भी लगेगी।

Share to...