April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नेतन्याहू दंपति ने किया ताज का दीदार, अखिलेश ने योगी-मोदी पर कसा तंज

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगववार को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया। नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ ताज का दीदार करने पहुंचे। इस विजिट के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज भरा ट्वीट किया।
अखिलेश ने ताज का दीदार करते हुए इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी की फोटो ट्वीट की और उसके साथ एक शेर भी लिखा। अखिलेश के इस शेर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।
माना जा रहा है कि मोहब्बत की मिसाल के तौर पर दुनियाभर में मशहूर ताजमहल पर इस जोड़े की फोटो के बहाने अखिलेश ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा है क्योंकि पीएम और यूपी के सीएम योगी दोनों ही सिंगल हैं। योगी जहां संन्यासी हैं तो नरेंद्र मोदी अपनी पत्नी जशोदा बेन के साथ नहीं रहते हैं। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद ताजमहल पर दिए गए बयानों को भी अखिलेश के इस ट्वीट से जोड़कर देखा जा रहा है। यूपी सरकार ने अपने पर्यटन स्थलों की लिस्ट में ताजमहल को जगह नहीं दी थी, जिसपर जमकर बवाल मचा था। योगी सरकार के गठन के बाद ताजमहल का महत्व कम किए जाने के आरोप लगते रहे हैं।

Share to...