नई दिल्ली। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। पिछले 24 घंटे में बिहार के सियासी ड्रामे के बीच शरद यादव की चुप्पी भी का बिलेगौर रही। इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बीच शरद यादव ने खामोशी अख्तियार कर रखी है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से शरद यादव नाराज बताए जा रहे है। संभवतया यही वजह रही कि गुरुवार को नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए शरद यादव पटना नहीं गए। इस दौरान वह दिल्ली में ही मौजूद रहे। उनके अलावा जदयू के सांसद अली अनवर और वीरेंद्र कुमार भी नीतीश के कदम से नाराज बताए जा रहे हैं। इस कड़ी में गुरुवार शाम 5 बजे शरद यादव के घर इन नाराज नेताओं की बैठक होने जा रही है।
नीतीश कुमार के रुख से घमासान, बैठक का दौर जारी

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम