सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई कल पूरे देश में नीट 2017 की परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को बताया है कि वे आधार कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लेकर आएं। यही नहीं, जिन छात्रों के एडमिट कार्ड पर उनकी फोटो ठीक से दिखाई नहीं दे रही है, उन्हें बोर्ड ने कहा है कि वे अपने साथ आईडी कार्ड भी रखें।
परीक्षा में किसी तरह की धांधली ना हो, इसके लिए बोर्ड ने इस बार कुछ खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में कुछ चीजों पर पाबंदी लगा दी गई है। एग्जामिनेशन सेंटर में स्मोकिंग नहीं कर सकेंगे। पानी की बोतल, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या स्नैक्स नहीं ले जा सकेंगे। पेन, लिखने के लिए पैड, पेन ड्राइव, रबड़, कैलकुलेटर और पेंसिल बॉक्स ले जाने पर मनाही है। मोबाइल फोन, ईयरफोन, हेल्थ बैंड, माइक्रोफोन नहीं ले जा सकेंगे। बालों में पिन, हेयर बैंड, हेयर बीड नहीं लगा सकेंगे। अंगूठी, ईयरिंग, नोज पिन, चेन, हार, पेंडेंट, बैज आदि नहीं पहन सकेंगे।
नीट 2017 का पैपर कल, एग्जाम हॉल में इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, रखे ध्यान

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित