April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एयरलाइन्स स्टाफ के बिहेवियर के लिए भी सख्त हों गाइडलाइन्स : गायकवाड़

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री एयरलाइन्स में बुरा बर्ताव करने वाले पैसेंजर्स के लिए नो फ्लाई लिस्ट का ड्राफ्ट रूल्स पब्लिक कर चुकी है। इस पर शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि एविशन मिनिस्ट्री को पैसेंजर्स के साथ क्रू के बिहेवियर को लेकर भी सख्त गाइडलाइन्स जारी करनी चाहिए। गौरतलब है कि एअर इंडिया स्टाफ से बदसलूकी के बाद एयरलाइन्स ने कुछ दिन के लिए गायकवाड़ पर ट्रैवल बैन लगा दिया था। मिनिस्ट्री ने नो फ्लाई लिस्ट को 3 कैटेगरी में बांटा है। इसमें बुरा बर्ताव करने वाले पैसेंजर को 2 साल या इससे ज्यादा वक्त तक बैन करने का प्रोविजन है। सांसद के एअर इंडिया मैनेजर से मारपीट को ड्राफ्ट के पीछे की वजह माना जा रहा है।

Share to...