April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निर्भया के दोषियों ने फांसी रोकने को लगाई अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में गुहार

निर्भया गैंगरेप के दोषी फांसी के खिलाफ अब अंतरराष्ट्रीय अदालत की शरण में पहुंचे हैं। दोषियों के वकील ए पी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय अदालत को पत्र लिखा है। पत्र में 20 मार्च की होने वाली फांसी पर रोक की मांग की गई है। साथ ही मांग की है कि निचली अदालत के सभी रिकॉर्ड अदालत अपने पास मंगाए ताकि वो अपना पक्ष अंतरराष्ट्रीय अदालत में रख सके। पत्र नीदरलैंड के दूतावास को दिया गया है जो आईसीजे को भेजा गया है।

निर्भया के 4 दोषियों में से तीन अक्षय सिंह उम्र 31, पवन गुप्ता उम्र 25, और विनय शर्मा उम्र 26 साल आईसीजे की शरण में पहुंचे हैं। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी देने का डेथ वारंट जारी किया है। दोषियों के खिलाफ यह चौथी बार डेथ वारंट जारी किया गया है।

इससे पहले निर्भया के दोषी कानूनी दांव-पेंच का सहारा लेकर 3 बार फांसी की तारीख टलवाने में सफल रहे थे। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने डेथ वारंट जारी करते हुए कहा था कि दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5ः30 बजे फांसी दी जाएगी।

Share to...