बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरक्षण पर अपनी व्यक्तिगत राय रखी। उन्होनें कहा कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। नीतीश ने वस्तु एवं सेवा कर को एक पारदर्शी और बेहतर कर प्रणाली बताते हुए कहा कि यह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के समय ही अस्तित्व में आई थी और आज वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। नीतीश ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में आउटसोर्सिंग में आरक्षण उसके प्रावधानों के तहत किया गया है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने विरोधियों से कहा कि जिन्हें आरक्षण के विषय में बुनियादी जानकारी नहीं है, वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
आरक्षण के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्गित राय है कि आरक्षण सरकारी ही नहीं निजी क्षेत्र में भी दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस होनी चाहिए। हमने जो भी फैसले किए हैं, वह बिहार के लोगों की भलाई के लिए किए। यही कारण है कि हम अपने पुराने वाले गठबंधन में फिर लौटे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कुछ दिन पूर्व नीतीश को आरक्षण विरोधी बताया था।
निजी क्षेत्र में भी लागू हो आरक्षण, इस पर हो बहस : नीतीश कुमार

More Stories
Keshalochan Ceremony Updates: बसारी दरवाजा स्थित निवास पर हुआ दीक्षार्थियों का सम्मान, भावुक माहौल में दी गई विदाई
Death Postmortem Updates: ASP ने कहा मेडिकल हिस्ट्री और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, इलाके में फैली सनसनी
CM Mohan Yadav Memorandum Updates: भस्मार्ती व वीआईपी दर्शन में अनियमितताओं के आरोप, संतों के साथ अभद्रता पर जताई नाराजगी