April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निक जोनस-प्रियंका की मेहंदी चर्चा में, निक के हाथ में दिखा ओम

ट्रेंडिंग कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई। शादी के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टा पर मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग की ये फोटोज काफी कलरफुल हैं। भारतीय रंग में रंगे निक ने भी हाथों में मेहंदी रचाई। एक फोटो में निक के हाथों में लगी मेहंदी की झलक देखने को मिली है। तबसे उनकी मेहंदी चर्चा में बनी हुई है।
निक की मेहंदी में सबसे आगे ऊं लिखा है। तस्वीर धुंधली होने की वजह से बाकी के शब्द साफ नजर नहीं आते। संभव है कि ऊं के बाद इंग्लिश में प्रियंका का नाम ही लिखा होगा।
मेहंदी में प्रियंका ने मल्टीकलर लहंगा पहना है, वहीं निक ने लाइट ग्रे कलर का कुर्ता पायजामा पहना है। इंडियन अटायर में निक जोनस एकदम देसी नजर आ रहे हैं। फोटो में परिणीति चोपड़ा येलो कलर के लहंगे में दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन वेडिंग की। अब 2 दिसंबर को वे हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे।

Share to...