April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निकाय चुनाव परिणाम 3 नगरनिगम में भाजपा जीती कही जगह भाजपा तो कही कांग्रेस आगे मतगणना जारी

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हुई है। पहले चरण में 44 जिलो के 133 नगरीय निकाय(11 नगरनिगम,36 नगरपालिका,86 नगर परिषद) के मतगणना जारी है।

11 नगर निगम में हो रही मतगणना में सबसे पहले परिणाम बुरहानपुर का आया है। यहां हुई कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल 388 मतों से विजई हुई, माधुरी पटेल ने कांग्रेस के प्रत्याशी शहनाज इस्माइल अंसारी को हराया।

सतना नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार जीते,योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया।

खंडवा नगर निगम महापौर बीजेपी प्रत्याशी अमृता यादव जीती।

सिंगरौली महापौर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे चल रही है।

राउ नगर परिषद चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत 15 में से 12 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत मात्र 3 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत।

भोपाल नगर निगम चुनाव मतगणना वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी करिश्मा विकास मारण की जीत।

इंदौर नगरी निकाय चुनाव मतगणना महापौर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पुष्यमित्र भार्गव से 30000 वोटों से आगे 85 वार्डों में से 66 वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी आगे 14 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे 5 वार्डों में अन्य प्रत्याशी चल रहे आगे

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आहाके 459 वोट से आगे चल रहे है। जबलपुर नगरनिगम में कांग्रेस प्रत्याशी जगह बहादुर अन्नु 33000 वोट से आगे चल रहे हैं।

उज्जैन नगर निगम में भाजपा के मुकेश टटवाल आगे चल रहे हैं।
वही ग्वालियर में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए दिख रही है। मतगणना चल रही है और अभी तक आये परिणामो में भाजपा को जनता का जनादेश मिलता दिख रहा हैं। फिलहाल मतगणना जारी हैं।

Share to...