मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव परिणामों को लेकर चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है मध्यप्रदेश में अब तीसरे विकल्प की शुरुआत विंध्य क्षेत्र से हुई है।
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है पहली बार मध्यप्रदेश में नगर निगम में महापौर आम आदमी पार्टी का होगा मध्यप्रदेश में खुला आम आदमी पार्टी का खाता
सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। रानी अग्रवाल 9352 वोटों से विजयी हुई है तो देश की बड़ी पार्टी भाजपा दूसरे तो कांग्रेस रही तीसरे नंबर पर
आइए आपको बताते हैं किस पार्टी के उम्मीदवार को कितने वोट मिले
सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल को कुल 34585 मत,भाजपा के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 मत तो कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह को 25031 मत मिले है इस प्रकार 9352 वोटों से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत हासिल की है।
रानी अग्रवाल की जीत से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है।
वही मतगणना व परिणामो के बीच बुरी खबर रीवा से है जहाँ रीवा में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की मौत हो गईं
हनुमना में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिणाम आने के तत्काल बाद गुप्ता के सीने में दर्द उठा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हनुमना अस्पताल ले जाया गया जहाँ से गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने रीवा रेफर किया रीवा में ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस पार्षद टिकट पर मैदान में थे हरिनारायण गुप्ता,निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से हराया ,कांग्रेस पार्टी के हनुमना मण्डल अध्यक्ष भी थे हरिनारायण गुप्ता।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य