April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नहीं लिया अब तक Admission तो यह है अच्छा मौका

विक्रम विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जारी हैं ऑनलाइन आवेदन

एलएलएम, एम ए योग, बी जे एम सी एवं रामचरितमानस में विज्ञान और संस्कृति पाठ्यक्रम में 10 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विक्रम विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र से प्रारंभ हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि 10 जनवरी तक रहेगी। विश्वविद्यालय में नवस्थापित विधि अध्ययनशाला में एल एल एम, दर्शनशास्त्र अध्ययनशाला में एम ए योग एवं हिंदी अध्ययनशाला में प्रारंभ किया गए बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन – बीजेएमसी एवं रामचरितमानस में विज्ञान और संस्कृति प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में प्रवेश जारी है।

हिंदी अध्ययनशाला में प्रारंभ हुए एक वर्षीय बीजेएमसी पाठ्यक्रम में किसी भी संकाय में स्नातक उपाधि प्राप्त विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वैश्विक परिदृश्य में जनसंचार माध्यमों के क्षेत्र में नई संभावनाएं उजागर हो रही हैं। जनसंचार अत्यंत महत्वपूर्ण विधा के रूप में विस्तार पा रहा है। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम के अध्ययन के पश्चात रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं।

इनमें प्रमुख हैं, जनसम्पर्क, मीडिया प्रबंधन, प्रिंट मीडिया, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब पत्रकारिता, सोशल मीडिया, न्यूज एजेंसी, न्यूज पोर्टल, विज्ञापन, प्रोडक्शन हाउस, न्यूज चैनल, प्रसार भारती, पब्लिकेशन डिजाइन, वीडियो और फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग आदि। जनसंचार में उपाधिप्राप्त विद्यार्थी फ्रीलान्सिंग भी कर सकते हैं।

विक्रम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित जिन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं, उनकी ऑनलाइन लिंक भी 10 जनवरी 2021 तक खुली रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित अध्ययनशाला में संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share to...