बड़वानी पुलिस पंहुची नर्मदा बचाओ आंदोलन कार्यालय,नर्मदा बचाओ आंदोलन प्रमुख नेत्री मेधा पाटकर सहित 11 अन्य लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर को लेकर दिया समन
बड़वानी जिले के राजपुर के ग्राम टेमला निवासी प्रितमराज बड़ोले के द्वारा नबआ नेत्री मेधा पाटकर के ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल ट्रस्ट व अन्य संस्थाओं में भ्रष्टाचार कि शिकायत के बाद बड़वानी कोतवाली पुलिस ने जहाँ मेधा पाटकर सहित 11 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है वंही कार्यवाही को लेकर भी गंभीर नजर आ रही है।
इसी के चलते आज कोतवाली थाना प्रभारी शंकर रघुवंशी के द्वारा खुद एनबीए कार्यालय व नर्मदा नव अभियान के कार्यालय जाकर मेधा पाटकर सहित अन्य 11 लोगों को लेकर समन तामील करवाया। जिसमे थाना प्रभारी ने सभी लोगों को अपने बयान दर्ज करवाने सहित शिकायत में दिए गए आवेदन को लेकर समस्त दस्तावेज लेकर पंहुच कर थाने में उपस्थित होने का नोटिश दिया है। जिसपर कार्यालय पर मौजूद एनबीए कार्यकर्ता महेंद्र तोमर ने उक्त समन लेते हुवे लगाए आरोप को झूठा बताया है साथ ही कहा है जो एफआईआर हुई है उसके लिए जो भी न्यायिक प्रक्रिया है उसे एनबीए पूरा करेगा।
बयान के साथ दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे। महेंद्र के अनुसार ऑडिट कम्प्लीट है किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी नही हुई है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ