April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नक्सलियों ने उड़ाई बुलेटप्रूफ कार, बीजेपी विधायक की मौत, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला कर दिया। शुरुआती खबर के अनुसार नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ कार को निशाना बनाते हुए बड़ा धमाका किया है। इस हमले में 5 जवानों के शहीद बीजेपी विधायक भीमा मंडावी का हमले के काफी देर तक कुछ पता नहीं चला। बाद में उनकी मौत की खबर आई। विधायक काफिले में शामिल अंतिम वाहन में थे। बताया जा रहा कि ये हमला दंतेवाड़ा के श्यामगिरी इलाके में हुआ है। धमाके की चपेट में काफिले में आगे चल रही गाड़ी भी आ गई। उसमें सवार 5 जवान भी घायल हो गए हैं। मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है। डीआईजी एंटी नक्सल ऑपरेशन पी सुंदर ने विधायक भीमा मंडावी की मौत की पुष्टि की है।
नक्सलियों ने आईईडी धमाके के बाद फायरिंग भी की। सीआरपीएफ की टीम फौरन रेस्क्यू के लिए मौके की ओर रवाना हो गई है। बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के हमले में मौत हो गई इसके बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 14 ही सीट बाकी रह गई।

Share to...